13498 रु कीमत 6500mAh बैटरी वाला iQOO Z10x 5G फोन – जानिए पूरी डिटेल
नमस्कार दोस्तों आज हम आपको एक बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन का रिव्यू करेगें जिसका नाम iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन है , इस फोन को लेकर मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। ₹13,498 की शुरुआती कीमत पर यह फोन Amazon पर उपलब्ध है। इस कीमत में कंपनी ने इतनी ज्यादा फीचर्स दिए हैं, कि बाकी ब्रांड्स के लिए मुकाबला करना मुश्किल हो गया है। खास बात है, इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी और दमदार Dimensity 7300 चिपसेट।
iQOO Z10x 5G Launch Mobile in India
iQOO Z10x 5G को 11 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च किया गया था। अब जुलाई तक आते-आते यह फोन बजट सेगमेंट में टॉप पर पहुंच गया है। फोन दो रंगों में आता है – अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम। इसका डिज़ाइन काफ़ी स्लिम प्रीमियम लगता है। साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटलिक लुक इस फोन को बाकी बजट फोनों से अलग बनाते हैं।
iQOO Z10x 5G Display Design
फोन में 6.72 इंच की बड़ी FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक जाता है। स्क्रीन ब्राइटनेस 1050 निट्स तक पहुंचती है, जो धूप में भी स्क्रीन को क्लियर बनाती है। पंच-होल डिजाइन इसे मॉडर्न लुक देता है।
iQOO Z10x 5G Chipset
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसका बेस क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। इसमें 4 Cortex-A78 हाई परफॉर्मेंस कोर और 4 Cortex-A55 पॉवर सेविंग कोर मिलते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 जीपीयू लगाया गया है, जो गेमिंग और ग्राफिक टास्क को स्मूद बनाता है।
iQOO Z10x 5G RAM Storage
iQOO Z10x में 6GB LPDDR4X RAM मिलती है, जो 6GB वर्चुअल RAM के साथ 12GB तक बढ़ाई जा सकती है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। फिर भी UFS 3.1 स्टोरेज इसे काफी तेज बनाती है। फोन में Antutu बेंचमार्क पर लगभग 728,000 का स्कोर आया है जो इस रेंज में बेहद ताकतवर माने जाते हैं।
iQOO Z10x 5G Battery Charging
बैटरी iQOO Z10x की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 6500mAh की बड़ी Li-ion बैटरी मिलती है। कंपनी 44W का फ्लैश चार्जर इनबॉक्स देती है जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी है जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
iQOO Z10x 5G Camera Setup
कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 1080p @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, प्रो मोड, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स जैसे कई मोड्स मिलते हैं।
iQOO Z10x 5G Oprating System
फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें आपको कस्टम UI के साथ स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। सॉफ्टवेयर में कोई खास ब्लोटवेयर नहीं है, जो कि अच्छी बात है। फोन में गेम स्पेस और परफॉर्मेंस मोड जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं।
iQOO Z10x 5G Connectivity
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 5G को पूरी तरह सपोर्ट करता है। इसमें NSA और SA दोनों बैंड्स को सपोर्ट किया गया है। फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB-C पोर्ट, ड्यूल VoLTE, और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। GPS के लिए यह कई सैटेलाइट सिस्टम्स को सपोर्ट करता है जैसे GALILEO, GLONASS, QZSS आदि। फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है जिससे यह धूल और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है।
iQOO Z10x 5G Headphones jack
iQOO Z10x में कोई हेडफोन जैक नहीं है लेकिन आप USB Type-C से ऑडियो एक्सेस कर सकते हैं। फोन में FM रेडियो नहीं है लेकिन बाकी सभी मल्टीमीडिया सपोर्ट मौजूद हैं।
iQOO Z10x 5G Box Acceseries
फोन के बॉक्स में आपको एक फास्ट चार्जर, USB केबल, सॉफ्ट केस, और यूजर गाइड मिलती है। डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और 204 ग्राम वजन के साथ यह हाथ में थोड़ा भारी लगता है, लेकिन बैटरी के हिसाब से यह जायज़ है।
iQOO Z10x 5G My Advise
iQOO Z10x 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं। गेमिंग, स्टडी, मल्टीटास्किंग, या डेली यूज़ – हर काम के लिए यह फोन पूरी तरह से तैयार है। 6500mAh की बैटरी, Dimensity 7300 प्रोसेसर और UFS 3.1 स्टोरेज इसे बजट का चैंपियन बनाते हैं।
फीचर्स | स्पेसिफिकेशंस |
---|---|
मॉडल नाम | iQOO Z10x |
कीमत (भारत) | ₹13,498 से शुरू (Amazon पर उपलब्ध) |
लॉन्च डेट | 11 अप्रैल 2025 |
रंग विकल्प | अल्ट्रामरीन, टाइटेनियम |
बॉडी डाइमेंशन | 165.7 x 76.3 x 8.1 mm |
वजन | 204 ग्राम |
स्क्रीन साइज | 6.72 इंच |
डिस्प्ले टाइप | IPS LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैम्पलिंग रेट |
रिज़ॉल्यूशन | 1080 x 2408 पिक्सल्स (~393 PPI) |
ब्राइटनेस | 1050 निट्स HBM (हाई ब्राइटनेस मोड) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300, 2.5GHz ऑक्टा-कोर |
GPU | Mali-G615 MC2 |
रैम | 6GB + 6GB वर्चुअल रैम |
इंटरनल स्टोरेज | 128GB UFS 3.1 |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | सपोर्ट नहीं करता |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15, Funtouch OS 15 |
रियर कैमरा | 50MP (wide) + 2MP (depth), 4K रिकॉर्डिंग |
कैमरा फीचर्स | नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो-मो, टाइमलैप्स, प्रो मोड |
फ्रंट कैमरा | 8MP (punch-hole), 1080p @30fps रिकॉर्डिंग |
फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड माउंटेड |
फेस अनलॉक | हाँ |
बैटरी | 6500mAh, Li-ion |
फास्ट चार्जिंग | 44W FlashCharge |
रिवर्स चार्जिंग | हाँ |
5G बैंड सपोर्ट | NSA - n1/n3/n40/n77/n78SA - n1/n3/n5/n8/n28B/n40/n77/n78 |
Wi-Fi | Wi-Fi 6 (802.11 a/b/g/n/ac/ax) |
ब्लूटूथ | v5.4 (aptX HD सपोर्ट के साथ) |
USB पोर्ट | USB Type-C v2.0 |
IR ब्लास्टर | हाँ |
IP रेटिंग | IP64 (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट) |
ऑडियो पोर्ट | 3.5mm जैक नहीं, टाइप-C ऑडियो पोर्ट |
अन्य फीचर्स | एनटीयू-टू स्कोर 728K+, LPDDR4X रैम, इन-बॉक्स चार्जर |
Samsung Galaxy F36 5G जल्द होगा मार्केट में लॉन्च, 4K Front कैमरा और 120Hz AMOLED Display
Samsung Galaxy M36 5G हुआ लॉन्च मिलेगा, 50MP DSLR कैमरा 120Hz सुपर AmoLED Display और 128GB स्टोरेज
Top Five Best Performance Mobile in India 2025
Realme Narzo 80 Lite 5G स्मार्टफोन मार्किट में हुआ लॉन्च 6000mAh बड़ी बैटरी कीमत मात्र 10,499 रुपए
7,999 रु में 5G नए ब्रांड वाला लॉन्च हुआ Ai+ Nova 5G सस्ता फोन, मार्केट में मचाया तहलका
144hz फास्ट रिफ्रेश रेट, 50MP Sony Camera के साथ लॉन्च हुआ Motorola G96 5G स्मार्टफोन
Tecno Spark GO 2 की ये कम कीमत देखकर आप भी सोचेंगे – इतना सब कुछ सिर्फ ₹6999 में कैसे!
Realme C73 लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 32MP प्राइमरी कैमरा सिर्फ ₹11,499 कीमत
Vivo S30 Pro Mini में 6.31 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120
Alcatel V3 Ultra: जबरदस्त फीचर्स वाले इस फोन ने मचाया धमाल
Alcatel V3 Ultra में आपको एक बड़ा 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट
200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप प्रीमियम सेगमेंट में Honor 400 Pro फोन