Samsung Galaxy M16 5G Just Launch in India
Samsung ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M16 5G भारतीय बाजार में उतार दिया। कंपनी ने इसे एक किफायती दाम पर लॉन्च किया है, जिससे मिड-रेंज यूज़र्स को टारगेट किया गया है। फोन Amazon पर ₹11,498 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा Flipkart और Samsung की वेबसाइट पर भी यह फोन अलग-अलग दामों पर उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M16 5G डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच की Super AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके कारण स्क्रीन तेज धूप में भी अच्छे से दिखाई देती है। पिक्चर और वीडियो देखने का अनुभव भी शानदार मिलता है। स्क्रीन पर पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है।
Samsung Galaxy M16 5G कैमरा
Samsung Galaxy M16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा डिजिटल ज़ूम के साथ 10x तक ज़ूम कर सकता है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
Samsung Galaxy M16 5G चिपसेट
फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 2.4 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। प्रोसेसर के अंदर 2X Cortex-A76 कोर और 6X Cortex-A55 कोर दिए गए हैं। यह फोन डेली यूज़, सोशल मीडिया, टाइपिंग, वीडियो कॉलिंग और हल्के गेमिंग के लिए काफी अच्छा है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU भी मौजूद है जो ग्राफिक्स को बेहतर बनाता है।
Samsung Galaxy M16 5G स्टोरेज
Samsung Galaxy M16 5G में 4GB, 6GB और 8GB रैम वेरिएंट मिलते हैं। सभी वेरिएंट में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अगर ज़्यादा स्टोरेज चाहिए तो इसमें हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1.5TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
Samsung Galaxy M16 5G बैटरी चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक दिन का बैकअप आसानी से दे देती है। चार्जर बॉक्स में दिया गया है या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। यूज़र्स ने बैटरी बैकअप को औसत बताया है, लेकिन ओवरहीटिंग की कुछ शिकायतें भी सामने आई हैं।
Samsung Galaxy M16 5G ऑपरेटिंग सिस्टम
Galaxy M16 5G Android 15 पर चलता है। Samsung ने इसमें 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 6 जनरेशन तक के OS अपडेट का वादा किया है। यानी यह फोन लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा। इसके साथ Knox Vault सिक्योरिटी भी दी गई है, जिससे डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
Samsung Galaxy M16 5G फिंगरप्रिंट
फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फेस अनलॉक, NFC, IP54 रेटिंग (स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंट) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। हालांकि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो नहीं दिया गया है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को वायरलेस या Type-C ऑडियो का सहारा लेना होगा।
Samsung Galaxy M16 5G डिजाइन
फोन की बॉडी पतली है। इसका मोटाई केवल 7.9mm है और वजन 192 ग्राम है। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है, लेकिन ग्लास बैक नहीं है। फोन की डिजाइन सिंपल और ग्रिप में आरामदायक है। इसमें वॉयस फोकस नाम का नया फीचर दिया गया है, जिससे कॉलिंग में बैकग्राउंड नॉइज़ कम हो जाता है।
Samsung Galaxy M16 5G कनेक्टिविटी
5G कनेक्टिविटी में यह फोन N1, N3, N5, N7, N8, N28, N66, N40, N41, N77 और N78 जैसे कई बैंड्स को सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह है कि भारत में जितने भी 5G नेटवर्क्स हैं, सभी के साथ यह फोन कम्पेटिबल रहेगा।
Samsung Galaxy M16 5G रैम वेरिएंट
फोन Samsung Galaxy M16 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध हैं। 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹11,498 है। 6GB वेरिएंट ₹12,998 में मिल रहा है, और 8GB वेरिएंट ₹14,498 में उपलब्ध है। अगर आप बजट के हिसाब से फोन लेना चाहते हैं तो 6GB वेरिएंट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Samsung Galaxy M16 5G एडवाइस
Samsung Galaxy M16 5G को लेकर यूज़र्स की राय मिली-जुली रही है। कुछ लोगों ने कैमरा और बैटरी की तारीफ की है, जबकि कुछ ने नेटवर्क और हैंगिंग की शिकायत की है। फिर भी इस प्राइस रेंज में Samsung का नाम और अपडेट पॉलिसी इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
Samsung Galaxy M16 5G कम्पेरिजन
इस फोन को Vivo T3x, iQOO Z9, Realme Narzo 70x और Redmi 13C 5G जैसे फोनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। लेकिन Samsung की ब्रांड वैल्यू, AMOLED डिस्प्ले और लंबे अपडेट्स इसे बाकी फोनों से अलग बनाते हैं।