Samsung Galaxy F16 5G Just Launch Mobile
Samsung ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F16 5G की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। यह फोन खासकर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो कम दाम में बढ़िया कैमरा, लंबी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं। फोन की शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है और यह फिलहाल Flipkart पर उपलब्ध है। यह फोन पहले से लॉन्च हो चुके Galaxy F15 और F06 का अपग्रेड वर्जन है।
Samsung Galaxy F16 5G डिस्प्ले
Samsung ने इस बार अपने Galaxy F16 5G में Super AMOLED डिस्प्ले दिया है। 6.7 इंच का यह डिस्प्ले 1080 x 2340 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट है जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। इसकी ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। डिस्प्ले पर ऊपर की तरफ पंच-होल कटआउट दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा सेट किया गया है।
Samsung Galaxy F16 5G कलर ऑप्शन
फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm है और इसका वजन लगभग 191 ग्राम है। डिजाइन काफी सिंपल है और तीन कलर ऑप्शन – Vibing Blue, Glam Green और Bling Black में आता है। फोन की बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और यह IP54 रेटिंग के साथ आता है जो इसे डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाता है।
Samsung Galaxy F16 5G कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy F16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरा से 10x तक डिजिटल ज़ूम किया जा सकता है और इसमें कई मोड्स जैसे नाइट, मैक्रो, पोर्ट्रेट, स्लो मोशन, प्रो मोड, फूड मोड और हाइपरलैप्स शामिल हैं। फ्रंट में 13MP का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा ऑप्शन है। फ्रंट और बैक दोनों कैमरे 1080p @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
Samsung Galaxy F16 5G चिपसेट
फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका प्रोसेसर। Samsung ने इसमें नया MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया है जो 5G को सपोर्ट करता है। यह 2.4GHz की स्पीड पर चलता है और इसमें 8-कोर प्रोसेसर है – जिसमें दो Cortex-A76 परफॉर्मेंस कोर और छह Cortex-A55 पावर-एफिशिएंट कोर हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह सेटअप गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म करता है।
Samsung Galaxy F16 5G मेमोरी
फोन तीन वेरिएंट में आता है – 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB। बेस वेरिएंट की कीमत ₹11,499 है, मिड वेरिएंट ₹12,999 और टॉप वेरिएंट ₹14,499 में मिलता है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह हाइब्रिड स्लॉट है यानी या तो दूसरा सिम या मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
Samsung Galaxy F16 5G ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy F16 5G Android 15 पर चलता है जिसमें One UI Core 6.1 इंटरफेस दिया गया है। कंपनी ने इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड देने का वादा किया है। यह इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
Samsung Galaxy F16 5G चार्जिंग और बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो एक दिन से ज्यादा चल सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता। चार्जिंग USB Type-C पोर्ट से होती है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है जो अब कम ही फोनों में देखने को मिलता है।
Samsung Galaxy F16 5G नेटवर्क
कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 5G सपोर्ट करता है और इसमें VoLTE, डुअल 4G सपोर्ट, Bluetooth 5.3, WiFi 802.11ac (2.4GHz + 5GHz), NFC और GPS सिस्टम (Glonass, Beidou, Galileo, QZSS) शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
Samsung Galaxy F16 5G सिक्योरिटी स्पेक्स
फोन में Knox Vault का सपोर्ट भी है जिससे सिक्योरिटी और प्राइवेसी और मजबूत होती है। यह फीचर पहले महंगे Samsung फोनों में ही आता था। इसके अलावा इसमें Voice Focus टेक्नोलॉजी दी गई है जो कॉल्स के दौरान बैकग्राउंड नॉइज़ कम करती है।
Samsung Galaxy F16 5G साउंड क्वाल्टी
अगर मल्टीमीडिया की बात करें तो Galaxy F16 5G में FM रेडियो नहीं है लेकिन बाकी सारे जरूरी ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट सपोर्ट करता है। इसमें MP4, MKV, FLV जैसे वीडियो फॉर्मेट और MP3, FLAC, WAV जैसे ऑडियो फॉर्मेट को सपोर्ट किया गया है।
Samsung Galaxy F16 5G बेस्ट फीचर्स
Samsung Galaxy F16 5G एक बजट फोन है लेकिन इसकी खूबियां इसे बाकी फोन से अलग बनाती हैं। AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट, 5000mAh बैटरी, साइड फिंगरप्रिंट, 5G सपोर्ट और लंबा अपडेट सपोर्ट इसे एक पावरफुल चॉइस बनाते हैं।
Samsung Galaxy F16 5G कीमत
जो लोग ₹12,000 के नीचे एक सभी फीचर-पैक वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। खासकर Samsung का ब्रांड और अपडेट का वादा इसे भरोसेमंद बनाता है। Flipkart पर यह फोन फिलहाल सबसे कम कीमत ₹11,499 में उपलब्ध है।