Vivo Y400 Pro 5G का धमाकेदार खुलासा, 90W चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा ने मचाया शोर
Vivo ने अपने Y सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G के बारे में पूरी जानकारी दी। यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसे ₹27,990 की अनुमानित कीमत में लाने की योजना बनाई है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो 120hz बड़ी स्क्रीन, 5500mAh दमदार बैटरी और मजबूत 50MP कैमरा सेटअप चाहते हैं।
Vivo Y400 Pro 5G Display
इस फोन में 6.82 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रेजोलूशन 1080x2392 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह पंच होल डिजाइन में पेश की गई है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो करीब 88.8% है। डिस्प्ले curved भी है, जिससे देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। फोन में Always-on Display का फीचर भी दिया गया है जो काफी काम का होता है।
Vivo Y400 Pro 5G Chipset
Vivo Y400 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है। यह 2.5 GHz की ऑक्टा कोर स्पीड पर काम करता है। प्रोसेसर को Mali-G615 MC2 GPU का साथ मिला है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स को स्मूद बनाता है। फोन में 8GB रैम दी गई है और इसके साथ 8GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे कुल रैम 16GB तक हो जाती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो UFS 2.2 टेक्नोलॉजी पर आधारित है। हालांकि इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं है।
Vivo Y400 Pro 5G Camera
कैमरा सेटअप भी इस फोन की खासियत है। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP का वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। कैमरा सेंसर Sony IMX882 है जो अच्छी क्वालिटी की फोटोज़ के लिए जाना जाता है। कैमरे से 4K @30fps और 1080p @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो पंच होल कटआउट में फिट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह कैमरा काफी अच्छा बताया जा रहा है।
Vivo Y400 Pro 5G Battery charging
बैटरी इस फोन की एक और बड़ी ताकत है। इसमें 5500mAh की ली-आयन बैटरी दी गई है। साथ में 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। कंपनी के अनुसार यह चार्जर कुछ ही मिनटों में फोन को 0 से 50% तक चार्ज कर सकता है।
Vivo Y400 Pro 5G Oprating System
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android v15 पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 15 की स्किन चढ़ी हुई है। यह इंटरफेस काफ़ी क्लीन और यूज़र फ्रेंडली बताया जा रहा है।
Vivo Y400 Pro 5G Security
फोन की अन्य सुविधाओं में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, IR ब्लास्टर, डस्ट रेजिस्टेंस और IP68 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग शामिल है। इसमें GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, QZSS और NavIC का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे लोकेशन ट्रैकिंग बेहतर होती है।
Vivo Y400 Pro 5G Connection
कनेक्टिविटी की बात करें तो Vivo Y400 Pro 5G में 5G, 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, USB-C v2.0 पोर्ट और Wi-Fi हॉटस्पॉट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो जैसे फीचर नहीं दिए गए हैं। कंपनी ने इसे एकदम मॉडर्न डिज़ाइन में पेश किया है जिसमें वायरलेस एक्सेसरीज़ पर ज्यादा जोर दिया गया है।
Alcatel V3 Ultra में आपको एक बड़ा 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट
200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप प्रीमियम सेगमेंट में Honor 400 Pro फोन
Vivo Y400 Pro 5G Color Options
फोन में कुल चार कलर ऑप्शन होंगे – ब्लैक, ओशन ब्लू, टाइटेनियम और व्हाइट। इसके लुक और डिज़ाइन को देखते हुए यह प्रीमियम मिडरेंज कैटेगरी का फोन लगता है।
Vivo Y400 Pro 5G Sensor
फोन में दिए गए सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और डिजिटल कंपास शामिल हैं। यह सारे सेंसर फोन की परफॉर्मेंस को स्मार्ट बनाते हैं और यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
Vivo Y400 Pro 5G External Support
हालांकि, Vivo Y400 Pro 5G में कुछ कमियाँ भी हैं। जैसे इसमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन नहीं है और 3.5mm हेडफोन जैक की कमी कई यूज़र्स को खल सकती है। साथ ही FM रेडियो जैसी बेसिक सुविधा भी नहीं दी गई है। लेकिन इन सबके बावजूद इसकी डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर इसे एक दमदार मिडरेंज फोन बनाते हैं।
Vivo Y400 Pro 5G Launch Date in India
जो यूज़र एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-लोडेड स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, उनके लिए Vivo Y400 Pro 5G एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। खास तौर पर जो लोग कीबोर्ड या पुराने जैक सिस्टम को छोड़कर फ्यूचरिस्टिक डिजाइन की ओर बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह फोन ज़रूर ध्यान देने योग्य है, अब देखना होगा कि Vivo इसे भारत में कब तक लॉन्च करता है।
स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
---|---|
मॉडल नाम | Vivo Y400 Pro 5G |
लॉन्च डेट (अपेक्षित) | 20 जून 2025 |
कीमत (अपेक्षित) | ₹27,990 |
डिस्प्ले | 6.82 इंच AMOLED, 1080x2392 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट |
स्क्रीन विशेषताएँ | पंच होल, कर्व डिस्प्ले, Always-on डिस्प्ले |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300, ऑक्टा-कोर 2.5 GHz |
GPU | Mali-G615 MC2 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15, Funtouch OS 15 |
रियर कैमरा | 50MP (वाइड) + 2MP (डेप्थ), Sony IMX882 सेंसर |
रियर वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K@30fps, 1080p@30fps |
फ्रंट कैमरा | 32MP ƒ/2 वाइड एंगल |
फ्रंट वीडियो रिकॉर्डिंग | 1080p@30fps |
RAM | 8GB फिजिकल + 8GB वर्चुअल RAM |
स्टोरेज | 128GB (UFS 2.2) |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | नहीं |
बैटरी | 5500mAh ली-आयन, नॉन-रिमूवेबल |
फास्ट चार्जिंग | 90W फास्ट चार्जिंग |
फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले |
फेस अनलॉक | सपोर्टेड |
वॉटर रेजिस्टेंस | IP68 रेटिंग |
डस्ट रेजिस्टेंस | हां |
हेडफोन जैक | नहीं |
FM रेडियो | नहीं |
सिम प्रकार | डुअल सिम (नैनो + नैनो) |
5G बैंड सपोर्ट | n1/n3/n5/n8/n28/n77/n78 |
कनेक्टिविटी | 5G, VoLTE, Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth v5.1, USB-C |
USB सपोर्ट | USB OTG, USB चार्जिंग |
IR ब्लास्टर | हां |
जीपीएस | NavIC, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou |
सेंसर | एक्सेलेरोमीटर, जायरो, प्रॉक्सिमिटी, कंपास |
रंग विकल्प | ब्लैक, ओशन ब्लू, टाइटेनियम, व्हाइट |
Vivo S30 Pro Mini में 6.31 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120
Alcatel V3 Ultra: जबरदस्त फीचर्स वाले इस फोन ने मचाया धमाल
Lava Shark 5G: कीमत मात्र 7,999 रुपए लॉन्च हुआ सस्ता और दमदार 5G स्मार्टफोन
Vivo T4x vs Realme P3 5G Comparison in Flagship Phone in India
#Vivo Y400 Pro 5G Camera review, #Vivo Y400 Pro 5G Chipset Performance, #Vivo Y400 Pro 5G Display Design curved, #Vivo Y400 Pro 5G unboxing smartphone review 2025, Vivo Y400 Pro 5G Battery charging system, #Vivo Y400 Pro 5G Launch Mobile in India, #Vivo Y400 Pro 5G best Color Options