टेक्नोलॉजी की दुनिया में Vivo ने एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री मारी है। Vivo T4 5G स्मार्टफोन के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कंपनी इस फोन को 22 अप्रैल 2025 को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। Vivo T4 5G उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है, जो बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ कमाल का कीबोर्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Vivo T4 5G में नया फनटच OS 15 दिया गया है। इसमें Android 15 पर आधारित सॉफ्टवेयर है। यह नया सिस्टम खासतौर पर कीबोर्ड स्मूदनेस और टाइपिंग एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। जो लोग फोन पर चैटिंग, नोट्स, मेल और सोशल मीडिया पर ज्यादा टाइपिंग करते हैं, उनके लिए Vivo T4 5G एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। कीबोर्ड में हप्टिक फीडबैक इतना स्मूद और रियल फील देता है कि आप बार-बार टाइपिंग का मजा लेना चाहेंगे।
Vivo T4 5G का डिस्प्ले 6.67 इंच का है। इसमें AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है। स्क्रीन ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। कॉन्ट्रास्ट रेशियो 6,000,000:1 है, जो हर इमेज और टेक्स्ट को शार्प और कलरफुल बनाता है। इस डिस्प्ले पर वीडियो देखने, गेमिंग करने और टाइपिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूद होगा।
फोन की परफॉर्मेंस का ध्यान रखते हुए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen3 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। साथ में Adreno 725 GPU मौजूद है, जो ग्राफिक्स को शानदार तरीके से हैंडल करता है। चाहे आप गेम खेलें या फिर हाई क्वालिटी वीडियो एडिट करें, ये फोन बिना किसी लैग के काम करता है।
Vivo T4 5G में 8GB RAM दी गई है। इसके साथ 8GB वर्चुअल RAM का भी ऑप्शन मिलता है। यानी कुल मिलाकर यह फोन 16GB तक की RAM पर काम कर सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB इनबिल्ट मेमोरी दी गई है। अगर यह कम पड़ती है तो Hybrid स्लोट के जरिए 1TB तक का मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। Vivo T4 5G में 7300mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह इतनी बड़ी बैटरी है कि आपको बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। साथ में 90W सुपरफास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फोन मात्र 35 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी Vivo T4 5G एक दमदार स्मार्टफोन है। इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। कैमरा में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट भी है। इससे फोटो और वीडियो शेक फ्री और क्लियर बनते हैं।
फोन से आप 1080p रेजोल्यूशन पर 30fps की रफ्तार से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें भी वाइड एंगल लेंस का सपोर्ट है। कैमरा ऐप में Photo, Night, Portrait, Video, Micro Movie, Panorama, Slow-Mo, Timelapse, AR Stickers जैसे कई शूटिंग मोड्स दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन पूरी तरह से अप-टू-डेट है। Vivo T4 5G में 5G सपोर्ट के साथ Dual VoLTE का ऑप्शन मिलता है। इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ड्यूल बैंड सपोर्ट दिया गया है। Bluetooth वर्जन 5.3 के साथ A2DP, LE और aptX HD जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। USB Type-C v2.0 पोर्ट भी दिया गया है, जो फास्ट डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग दोनों के लिए परफेक्ट है।
फोन में सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर भी काफी फास्ट काम करता है। एक अच्छी बात यह है कि Vivo T4 5G में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
फोन की बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह Nitro Blaze और Velocity Wave दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि यह फोन IP रेटिंग के मामले में अभी कंफर्म नहीं है।
Vivo T4 5G का प्राइस 22,990 रुपये रखा गया है। Flipkart पर इसकी लॉन्चिंग 22 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन फिलहाल “Coming Soon” स्टेटस में है।