![]() |
Honor 400 Pro |
Honor 400 Pro just Launch Date in India
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया फ्लैगशिप फोन Honor 400 Pro पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह एक अपकमिंग फोन था ,और इसकी लॉन्च डेट 22 मई को ग्लोबल लेवल पर सामने आई थी। भारत में इसकी कीमत करीब ₹64,990 मानी जा रही है।
Honor 400 Pro डिस्प्ले डिज़ाइन
Honor 400 Pro को कंपनी ने दमदार फीचर्स के साथ उतारने का फैसला लिया है। फोन में 6.7 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1280x2800 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी जबरदस्त है। कंपनी ने इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। पंच होल डिजाइन और 89.5% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो इसे प्रीमियम लुक देता है।
Honor 400 Pro कैमरा सेटअप
फोन में सबसे खास बात इसका कैमरा सिस्टम है। Honor 400 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो OIS के साथ आता है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम करता है और OIS सपोर्ट करता है। तीसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है जो 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फ्रंट में ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह एक शानदार कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है। यूजर्स 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर पाएंगे।
Honor 400 Pro चिपसेट
Honor 400 Pro में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। यह 3.3GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें दो Prime Cores 4.32GHz पर और छह Performance Cores 3.53GHz पर रन करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 750 GPU दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है।
Honor 400 Pro स्टोरेज
फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि इसमें माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नहीं है। इसका मतलब है कि स्टोरेज को एक्सपेंड नहीं किया जा सकता। लेकिन 256GB की स्टोरेज आम यूजर के लिए काफी मानी जाती है।
Honor 400 Pro बैटरी चार्जिंग
Honor 400 Pro की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से देती है। इसके साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे आप अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
Honor 400 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम
फोन Android v15 पर चलता है और MagicOS 9 कस्टम UI दिया गया है। नया इंटरफेस यूज़र फ्रेंडली है और इसमें कई AI बेस्ड फीचर्स मिलते हैं। Magic Text के नाम से आता है, जो ऑटो करेक्शन और प्रेडिक्टिव टाइपिंग को और स्मार्ट बनाता है। इसके अलावा यह यूज़र के टाइपिंग मूवमेंट्स को समझकर फास्ट इनपुट प्रोसेस करता है।
Honor 400 Pro सेंसर
फोन में कई आधुनिक सेंसर दिए गए हैं, जैसे कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, अल्ट्रासाउंड प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और कम्पास। इसके अलावा यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी और धूल से बचाता है। फोन को 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
Honor 400 Pro नेटवर्क कनेक्टिविटी
Honor 400 Pro में कनेक्टिविटी के लिए सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें 5G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, USB-C 2.0 पोर्ट, IR ब्लास्टर और NFC दिया गया है। हालांकि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है और FM रेडियो भी नहीं दिया गया है, जो कुछ यूजर्स के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है।
Honor 400 Pro कलर ऑप्शन
डिज़ाइन की बात करें तो फोन का लुक काफी स्लीक और प्रीमियम है। यह Midnight Black, Lunar Grey और Tidal Blue कलर ऑप्शन में आता है। फोन का वजन 205 ग्राम है और मोटाई 8.1mm है। यह साइज और वज़न के हिसाब से बैलेंस्ड फोन माना जा सकता है।
Honor 400 Pro कम्पेरिजन
Honor 400 Pro की सीधी टक्कर Samsung Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 14T Pro 5G और iPhone 16 Pro Max जैसे हाई-एंड फोन्स से मानी जा रही है। लेकिन Honor की कीमत तुलनात्मक रूप से कम है, और फीचर्स के मामले में यह इन बड़े ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देता है।
फीचर्स | डिटेल्स |
---|---|
मॉडल | Honor 400 Pro (DNP-NX9) |
लॉन्च डेट | 22 मई 2025 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 (MagicOS 9) |
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Gen 3, 3.3 GHz ऑक्टा-कोर |
GPU | Adreno 750 |
रैम | 12 GB |
इंटरनल स्टोरेज | 256 GB (मेमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं) |
डिस्प्ले | 6.7 इंच AMOLED, 1280x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट |
ब्राइटनेस | 5000 निट्स (पीक), HDR सपोर्ट |
स्क्रीन डिज़ाइन | पंच होल, 89.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो |
रियर कैमरा | ट्रिपल कैमरा - 200MP + 50MP (3x टेलीफोटो) + 12MP (अल्ट्रा वाइड) |
फ्रंट कैमरा | 50MP + 2MP ड्यूल कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग |
कैमरा फीचर्स | OIS, HDR, Panorama, 4K वीडियो |
बैटरी | 6000 mAh |
फास्ट चार्जिंग | 100W वायर्ड, 50W वायरलेस, 5W रिवर्स |
सिम | ड्यूल सिम (नैनो + नैनो) |
5G सपोर्ट | हां, 4G/5G/VoLTE सपोर्ट |
फिंगरप्रिंट | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
फेस अनलॉक | हां |
वजन | 205 ग्राम |
मोटाई | 8.1 मिमी |
बॉडी कलर | मिडनाइट ब्लैक, लूनर ग्रे, टाइडल ब्लू |
वाटरप्रूफ | IP68 रेटिंग, 1.5 मीटर तक 30 मिनट |
एक्स्ट्रा फीचर्स | NFC, IR ब्लास्टर, USB-C v2.0, ब्लूटूथ 5.4 |
हेडफोन जैक | नहीं |
एफएम रेडियो | नहीं |