Motorola Razr 60 Ultra New Launch Flagship Foldable in India
Motorola ने अपने सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 165hz सुपर AmoLED डिस्प्ले और 50MP Sony Camera के साथ मार्किट में आता हैं, जिसमें 16GB रैम, 512 GB स्टोरेज मिलता हैं।
Motorola Razr 60 Ultra डिस्प्ले डिज़ाइन
Motorola Razr 60 Ultra की सबसे बड़ी खासियत है इसका फोल्डेबल डिस्प्ले। फोन में 7 इंच का बड़ा LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। यह स्क्रीन Dolby Vision और HDR10+ जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है जिससे वीडियो और गेमिंग का एक्सपीरियंस बहुत ही स्मूद और कलरफुल हो जाता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, जो धूप में भी परफेक्ट व्यूइंग एंगल देती है।
फोन के बाहर की तरफ एक और स्क्रीन दी गई है जो 4 इंच की है। यह भी LTPO AMOLED पैनल है और इसमें भी 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मौजूद है। यह कवर डिस्प्ले काफी यूज़फुल है क्योंकि इससे आप बिना फोन ओपन किए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, कॉल उठा सकते हैं, कैमरा ओपन कर सकते हैं और AI आधारित कीबोर्ड से रिप्लाई भी कर सकते हैं।
Motorola Razr 60 Ultra चिपसेट परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन टॉप क्लास है। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 4.32GHz तक जाती है। यह प्रोसेसर न सिर्फ फास्ट है बल्कि AI प्रोसेसिंग के लिए भी बेहद पावरफुल है। इसके साथ ही फोन में 16GB की LPDDR5X RAM और 512GB का UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है। यानी न स्टोरेज की टेंशन और न परफॉर्मेंस की।
Motorola Razr 60 Ultra कैमरा
फोन का कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है। रियर साइड पर 50MP + 50MP का डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें एक वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। दोनों कैमरा सेंसर OIS और PDAF सपोर्ट करते हैं जिससे फोटो और वीडियो बहुत ही शार्प और स्टेबल आते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह फोन 8K@30fps और 4K@60fps तक शूट कर सकता है।
सेल्फी के लिए भी Motorola ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। खास बात ये है कि सेल्फी कैमरा कवर डिस्प्ले से भी ऑपरेट किया जा सकता है जिससे आप फ्लिप बंद करके भी हाई क्वालिटी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
Motorola Razr 60 Ultra बैटरी चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra में 4700mAh की बैटरी दी गई है जो 68W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी यह फोन तेजी से चार्ज होगा और दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेगा।
Redmi Best New Smartphone : Redmi का 200MP कैमरा साथ 5000mAh बैटरी वाला सस्ता 4G फ़ोन
Xiaomi Redmi Note 13 5G: कीमत और फीचर्स से लेकर हर डिटेल पर नजर
सैमसंग का नया स्मार्टफोन Galaxy M35 5G: जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत!
100W चार्जिंग और 5500mAh बैटरी वाला धाकड OnePlus Nord CE 4 5G नया बेहतरीन स्मार्टफोन ?
Y200e 5G: एंट्री-लेवल प्राइस में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स, जानिए सब कुछ!
OPPO A3x 5G: पावरफुल बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन का धमाका, कीमत बस इतनी ?
Oppo F27 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगी सुपर AmoLED डिस्प्ले के साथ MediaTek डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट
लॉन्च हुआ Oppo का धाकड़ 5G फ़ोन, 6GB रैम 256GB स्टोरेज के साथ मिलेगा 32MP का DSLR कैमरा
VIVO T3 Lite 5G: एक शानदार स्मार्टफोन जो दे रहा है बेहतरीन फीचर्स, जानिए सभी डिटेल्स
मात्र 10,499 रूपए में launch हुआ 4GB रैम+128GB स्टोरेज वाला Realme Narzo N65 5G smartphone
Nothing Phone 2a Plus नथिंग का 50+50MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फ़ोन
VIVO v29 Pro 5G स्मार्टफोन दमदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ सीधे Redmi को टक्कर देगा।
Motorola Razr 60 Ultra ऑपरेटिंग सिस्टम
फोन Android v15 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों फीचर मौजूद हैं। इसके अलावा यह फोन IP48 रेटिंग के साथ आता है यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है।
Motorola Razr 60 Ultra कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G सपोर्ट है और वो भी लगभग सभी बैंड्स के साथ। साथ ही WiFi 6E, Bluetooth v5.4, NFC और USB-C जैसे लेटेस्ट कनेक्शन ऑप्शन भी दिए गए हैं। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें एक eSIM ऑप्शन भी मौजूद है।
Motorola Razr 60 Ultra कलर ऑप्शन
Motorola Razr 60 Ultra का वजन 199 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.2mm है। यानी यह ना सिर्फ दिखने में प्रीमियम है, बल्कि हाथ में भी हल्का और पतला लगता है। यह तीन खूबसूरत Pantone कलर ऑप्शन में आता है – Scarab, Mountain Trail और Rio Red।
Motorola Razr 60 Ultra कीमत
इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत ₹99,999 रखी गई है और यह फिलहाल Amazon पर उपलब्ध है। पिछले एक महीने में इस फोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे लगता है कि Motorola इसे प्रीमियम सेगमेंट में ही बरकरार रखना चाहती है।
स्पेसिफिकेशंस | डिटेल्स |
---|---|
कीमत (भारत में) | ₹99,999 (Amazon पर उपलब्ध) |
रिलीज़ डेट | 13 मई 2025 |
डिज़ाइन | फ्लिप (क्लैमशेल), मोटा: 7.2mm, वजन: 199g |
रंग | PANTONE Scarab, Mountain Trail, Rio Red |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite, ऑक्टा कोर, 4.32 GHz |
GPU | Adreno 830 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 |
डिस्प्ले (मुख्य) | 7 इंच LTPO AMOLED, 1224x2992 पिक्सल, 165Hz, HDR10+, डॉल्बी विजन |
डिस्प्ले (कवर) | 4 इंच LTPO AMOLED, 1080x1272 पिक्सल, 165Hz, HDR10+, 3000 निट्स पीक |
ब्राइटनेस | 4500 निट्स (मुख्य), 3000 निट्स (कवर) |
ग्लास प्रोटेक्शन | गोरिल्ला ग्लास सेरामिक |
रैम | 16 GB LPDDR5X |
स्टोरेज | 512 GB UFS 4, कार्ड सपोर्ट नहीं |
रियर कैमरा | 50MP वाइड (OIS) + 50MP अल्ट्रावाइड, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग |
फ्रंट कैमरा | 50MP, 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग |
बैटरी | 4700mAh, 68W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस, 5W रिवर्स चार्जिंग |
फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड माउंटेड |
फेस अनलॉक | हाँ |
ऑडियो | डुअल स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, Snapdragon Sound |
नेटवर्क | 5G, 4G, VoLTE, WiFi 6E, Bluetooth v5.4, NFC |
USB | टाइप-C, OTG सपोर्ट |
आईपी रेटिंग | IP48 (Water + Dust Resistant) |
सेंसर | ऐप्रोच सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, जायरो, एक्सेलेरोमीटर, हॉल सेंसर आदि |
AI फीचर्स | Moto AI, AI Editing, AI Playlist, Google Gemini |
OS/सुरक्षा अपडेट्स | 3 साल OS अपडेट, 4 साल सिक्योरिटी अपडेट |
एंटीटु स्कोर | 27,00,000 (v10) |