Honor 400 New Premium Flagship Smartphone Launch 2025
नमस्कार दोस्तों–Honor ने इंडिया में एक नया Honor 400 एक प्रीमियम सेगमेंट में फोनलॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में बड़ा तहलका मचाने वाला है। इसमें दिया गया है 200MP का रियर कैमरा, जो ƒ/1.9 अपर्चर और OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। इस कैमरा सेंसर का साइज 1/1.4" है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में जबरदस्त रिजल्ट मिलने वाले हैं। इसके साथ एक 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है।
फ्रंट में भी कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। Honor 400 में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। यह पंच होल डिजाइन के साथ आता है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें है 6.55 इंच की AMOLED स्क्रीन, जो 1264 x 2736 पिक्सल रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका PPI करीब 460 है और स्क्रीन ब्राइटनेस का पीक लेवल है 5000 निट्स, जो इस प्राइस रेंज में काफी दमदार माना जा रहा है।
फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.3% है, जिससे बेज़ल्स काफी पतले हो जाते हैं और देखने का अनुभव शानदार हो जाता है। डिस्प्ले में HDR सपोर्ट भी दिया गया है।
अब बात करते हैं इसकी बैटरी की, जो इसे बाकी फोनों से अलग बनाती है। Honor 400 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिलिकन कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है।
फोन में Snapdragon 7 Gen3 चिपसेट दिया गया है, जो 2.63GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 1 प्राइम कोर 2.8GHz, 4 परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz और 3 एफिशिएंसी कोर 1.8GHz की स्पीड पर काम करते हैं।
ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 720 GPU दिया गया है। फोन Android 15 पर चलता है और इसमें कंपनी का खुद का MagicOS 13 यूजर इंटरफेस मौजूद है।
फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। लेकिन माइक्रोSD कार्ड की कोई सुविधा नहीं है, जो कुछ यूज़र्स को कमी लग सकती है।
डिजाइन भी काफी पतला और हल्का है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.3mm है और वजन 184 ग्राम। यह फोन चार रंगों में आता है – मिडनाइट ब्लैक, मेटियोर सिल्वर, डेजर्ट गोल्ड और टाइडल ब्लू, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और फेस अनलॉक भी मौजूद है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो यह फोन 5G, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 6 और NFC सपोर्ट करता है। इसमें USB Type-C पोर्ट है और USB On-The-Go फीचर भी मिलता है, फोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप टीवी, AC जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
सुरक्षा के लिए यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है, फोन में अल्ट्रासाउंड प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और कंपास जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।
Honor 400 में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया गया है और न ही FM रेडियो का ऑप्शन है, फोन में डाक्यूमेंट रीडर, वीडियो प्लेयर, म्यूजिक प्लेयर जैसे बेसिक मल्टीमीडिया फीचर्स तो हैं ही।
Honor 400 के फीचर्स यह साफ कर देते हैं कि Honor इस बार Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स को भी कड़ी टक्कर देने के मूड में है।
Specifications | Details |
---|---|
मॉडल | DNY-NX9 |
रिलीज डेट | 22 मई 2025 |
प्रोसेसर | 2.63 GHz ऑक्टा कोर (Snapdragon 7 Gen 3) |
GPU | Adreno 720 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 (MagicOS 13) |
RAM | 12 GB |
स्टोरेज | 256 GB (मेमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं करता) |
डिस्प्ले | 6.55 इंच AMOLED, 1264x2736 पिक्सल, 120Hz |
पीक ब्राइटनेस | 5000 निट्स (HDR सपोर्ट) |
मुख्य कैमरा | 200MP (ƒ/1.9, OIS) + 12MP (Ultra Wide) |
फ्रंट कैमरा | 50MP (ƒ/2.0), 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट |
वीडियो रिकॉर्डिंग | रियर: 4K/1080p, फ्रंट: 4K/1080p |
बैटरी | 6000 mAh (Si/C), 80W फास्ट चार्जिंग |
रिवर्स चार्जिंग | 5W |
फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले |
फेस अनलॉक | हां |
हेडफोन जैक | नहीं |
ब्लूटूथ | v5.4 (aptX HD सपोर्ट) |
USB | टाइप-C v2.0, OTG सपोर्ट |
IR ब्लास्टर | हां |
NFC | हां |
वॉटर रेसिस्टेंस | IP65 रेटिंग |
रंग विकल्प | मिडनाइट ब्लैक, मेटीओर सिल्वर, डेजर्ट गोल्ड, टाइडल ब्लू |