iQOO Neo 10 vs Realme GT 7 Comparison
नमस्कार दोस्तों दो धांसू स्मार्टफोन्स ने मार्केट में जबरदस्त चर्चा में तहलका मचा रहे है, iQOO Neo 10 और Realme GT 7। दोनों फोनों की कीमत में लगभग ₹8,000 का फर्क है, लेकिन फीचर्स में टक्कर जबरदस्त है। iQOO Neo 10 की कीमत ₹31,999 है जबकि Realme GT 7 ₹39,998 में मिल रहा है।
iQOO Neo 10 में Snapdragon 8s Gen4 चिपसेट दिया गया है, जबकि Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलता है, जो 3.4GHz की क्लॉक स्पीड पर चलता है। दोनों में ही 8GB RAM दी गई है, लेकिन Realme में 256GB स्टोरेज मिलता है, जबकि iQOO में सिर्फ 128GB।
कैमरा की बात करें तो Realme GT 7 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है – 50MP वाइड, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड। वहीं iQOO Neo 10 में डुअल कैमरा सेटअप है – 50MP वाइड और 8MP अल्ट्रावाइड। यानी कैमरा के मामले में Realme GT 7 ज्यादा पावरफुल है।
डिस्प्ले दोनों में एक जैसी है – 6.78 इंच AMOLED, लेकिन iQOO में 144Hz रिफ्रेश रेट और Realme में 120Hz। iQOO Neo 10 की स्क्रीन पीक ब्राइटनेस 5500 निट्स है, जबकि Realme GT 7 में 6000 निट्स दी गई है।
बैटरी दोनों की 7000mAh की है, और चार्जिंग भी सेम है – 120W। दोनों फोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। साउंड के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं और IP रेटिंग भी दमदार है – iQOO में IP65 और Realme में IP69।
AI फीचर्स की बात करें तो iQOO में Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप और गेम साउंड इफेक्ट्स मिलते हैं, वहीं Realme GT 7 में NEXT AI और Google Gemini जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
अगर बजट की बात करें और गेमिंग या परफॉर्मेंस फोकस हो, तो iQOO Neo 10 बेहतर ऑप्शन है। लेकिन अगर आप कैमरा, स्टोरेज और ओवरऑल प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Realme GT 7 आपके लिए ज्यादा फिट रहेगा।
फ़ीचर | iQOO Neo 10 | Realme GT 7 |
---|---|---|
कीमत | ₹31,999 | ₹39,998 |
रैम (RAM) | 8GB LPDDR5X Ultra | 8GB LPDDR5X |
इंटरनल स्टोरेज | 128GB (UFS) | 256GB (UFS 4) |
चिपसेट | Snapdragon 8s Gen4 | MediaTek Dimensity 9400e |
CPU स्पीड | 3.2GHz ऑक्टा-कोर | 3.4GHz ऑक्टा-कोर |
GPU | Adreno 825 | Immortalis-G720 MC12 |
डिस्प्ले साइज | 6.78 इंच AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट | 6.78 इंच LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
रिज़ॉल्यूशन | 1260x2800 पिक्सल | 1264x2780 पिक्सल |
चमक (Brightness) | 5500 निट्स पीक | 6000 निट्स |
स्क्रीन सुरक्षा | Gorilla Glass 7i | जानकारी नहीं है |
रियर कैमरा | 50MP + 8MP (Ultra Wide) | 50MP (Main) + 50MP (Telephoto) + 8MP UW |
फ्रंट कैमरा | 32MP, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग | 32MP Sony IMX615, 4K@120fps रिकॉर्डिंग |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K@60fps, 1080p@60fps | 4K@120/60fps, 1080p@60fps |
बैटरी | 7000mAh सिलिकॉन ब्लूवोल्ट बैटरी | 7000mAh Li-Po बैटरी |
फास्ट चार्जिंग | 120W Flash चार्ज | 120W चार्जिंग |
रिवर्स चार्जिंग | हां, 7.5W | हां, 7.5W |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 + Funtouch OS 15 | Android v15 + Realme UI 6 |
AI फीचर्स | AI Erase, AI Note Assist आदि | NEXT AI, AI Writer, Gemini आदि |
स्पीकर | डुअल स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो | डुअल स्टीरियो स्पीकर |
फिंगरप्रिंट | इन-डिस्प्ले | इन-डिस्प्ले |
फेस अनलॉक | हां | हां |
नैनो सिम स्लॉट | हाइब्रिड डुअल सिम | डुअल सिम |
वाटरप्रूफ / डस्टप्रूफ | IP65 | IP69, 1.5 मीटर तक वाटरप्रूफ |
IR ब्लास्टर | हां | हां |
कूलिंग सिस्टम | Q1 सुपर कंप्यूटिंग चिप, गेम साउंड | 360° अल्टीमेट कूलिंग, सिग्नल कैचर चिप |
एनटूटू स्कोर (v10) | 19,60,780 | 22,36,357 |
Geekbench स्कोर (Multi-core) | 6,541 | 7,457 |
फ्रेमवर्क और UI | Funtouch OS | Realme UI |