OnePlus 13R vs OnePlus 13s Comparison Premium Budget Phone
OnePlus ने अपने दो पावरफुल स्मार्टफोन्स OnePlus 13R 5G और OnePlus 13s के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प बना दिया है। दोनों ही फोन Android v15 पर चलते हैं और 12GB RAM के साथ आते हैं। लेकिन प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus 13s में 4.32GHz की ताकतवर स्पीड वाला Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जबकि 13R में 3.3GHz का Snapdragon 8 Gen3 चिप है।
डिस्प्ले में 13R का स्क्रीन साइज 6.78 इंच है और इसमें 1600 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं 13s में 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट LTPO डिस्प्ले दिया गया है जो 94.1% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो दोनों में 50MP + 50MP का डुअल रियर सेटअप है, लेकिन 13R में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी मौजूद है। वहीं फ्रंट कैमरा में 13s का 32MP सेंसर ज्यादा शार्प और 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि 13R में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो 13R में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, वहीं 13s में थोड़ी छोटी 5850mAh की Si/C बैटरी मिलती है। दोनों में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
13R की कीमत ₹42,998 है और 13s की ₹54,999 रखी गई है। 13R उन यूज़र्स के लिए बेहतर हो सकता है जिन्हें बड़ी बैटरी और बजट की चिंता है, वहीं 13s हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील देने वालों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है।
स्पेसिफिकेशन | OnePlus 13R 5G | OnePlus 13s |
---|---|---|
कीमत | ₹42,998 | ₹54,999 |
रिलीज डेट | 7 जनवरी 2025 | 5 जून 2025 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15, OxygenOS 15 | Android v15, OxygenOS 15 |
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Gen 3, 3.3GHz ऑक्टा कोर | Snapdragon 8 Elite, 4.32GHz ऑक्टा कोर |
GPU | Adreno 750 | Adreno 830 |
RAM | 12GB LPDDR5X | 12GB LPDDR5X |
स्टोरेज | 256GB UFS 4 | 256GB UFS 4 |
डिस्प्ले साइज | 6.78 इंच AMOLED, 120Hz | 6.32 इंच ProXDR LTPO डिस्प्ले, 120Hz |
डिस्प्ले ब्राइटनेस | 4500 निट्स पीक | 1600/800 निट्स HBM |
स्क्रीन टू बॉडी रेशियो | 91.2% | 94.1% |
रियर कैमरा | 50MP + 50MP (2x ज़ूम) + 8MP अल्ट्रावाइड | 50MP + 50MP (2x ज़ूम) |
कैमरा फीचर्स | OIS, नाइटस्केप, डुअल-व्यू वीडियो, अल्ट्रा स्टेडी | OIS, EIS, AI फीचर्स, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग |
फ्रंट कैमरा | 16MP, स्क्रीन फ्लैश, 1080p वीडियो | 32MP, EIS, 4K वीडियो, स्क्रीन फ्लैश |
बैटरी | 6000mAh Li-ion, 80W चार्जिंग | 5850mAh Si/C, 80W SUPERVOOC |
रिवर्स चार्जिंग | हाँ | हाँ |
वाटरप्रूफ | IP65 स्प्लैश रेसिस्टेंट | IP65, 1.5m तक 30 मिनट |
फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले | इन-डिस्प्ले |
फेस अनलॉक | हाँ | हाँ |
IR ब्लास्टर | हाँ | हाँ |
NFC | हाँ | हाँ |
स्पीकर | स्टीरियो, OReality ऑडियो, 3 माइक्रोफोन | स्टीरियो, OReality ऑडियो |
नेटवर्क सपोर्ट | 5G, Vo5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 | 5G, Vo5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0 |
अन्य AI फीचर्स | Circle to Search, AI Call Assistant | AI VoiceScribe, AI Plus Mind, Google Gemini |
डिज़ाइन वज़न | 206 ग्राम | 185 ग्राम |
डायमेंशन | 75.8 x 161.7 x 8 mm | 71.7 x 150.8 x 8.2 mm |
रंग विकल्प | Astral Trail, Nebula Noir | काला, ग्रे, पिंक |