iQOO Neo 10 vs Realme GT 7 – कौन है असली परफॉर्मेंस चैम्पियन?
iQOO और Realme दोनों ब्रांड्स अपने दमदार और परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन्स के लिए जाने जाते हैं। आज हम दो धांसू स्मार्टफोन्स की टक्कर देखने वाले हैं – iQOO Neo 10 और Realme GT 7। दोनों फोन्स हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं और अपने प्राइस रेंज में बेहतरीन फीचर्स ऑफर करते हैं। चलिए देखते हैं कौन किस पर भारी पड़ता है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
iQOO Neo 10 आता है Inferno Red और Titanium Chrome कलर ऑप्शन में। इसका वजन 206 ग्राम है और मोटाई 8.09mm है। वहीं, Realme GT 7 भी लगभग यही वजन रखता है लेकिन इसकी मोटाई थोड़ी ज़्यादा है – 8.3mm। Realme GT 7 के कलर ऑप्शन हैं IceSense Black और IceSense Blue।
दोनों में प्रीमियम ग्लास डिजाइन है। IP रेटिंग की बात करें तो Realme GT 7 IP69 के साथ ज्यादा डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देता है जबकि iQOO Neo 10 में IP65 रेटिंग है।
डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
दोनों फोन्स में 6.78 इंच का AMOLED स्क्रीन मिलता है। iQOO Neo 10 में 144Hz रिफ्रेश रेट है जबकि Realme GT 7 में 120Hz का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
iQOO की ब्राइटनेस 5500 निट्स (पीक) है और Realme GT 7 इसे 6000 निट्स से भी पार कर जाता है। स्क्रीन क्वालिटी दोनों में टॉप लेवल की है, लेकिन ब्राइटनेस के मामले में Realme GT 7 आगे निकलता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iQOO Neo 10 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है जबकि Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर है। दोनों प्रोसेसर बेहद पावरफुल हैं और गेमिंग या मल्टीटास्किंग में कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
AnTuTu स्कोर में Realme GT 7 थोड़ा आगे है – 22 लाख से ज्यादा, जबकि iQOO का स्कोर 19.6 लाख के आसपास है। दोनों में LPDDR5X RAM और UFS स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है।
रैम और स्टोरेज
iQOO Neo 10 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। वहीं Realme GT 7 में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है।
Realme GT 7 में ज्यादा स्टोरेज और UFS 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे थोड़ा फास्ट बनाती है।
कैमरा सेटअप
iQOO Neo 10 में डुअल कैमरा सेटअप है – 50MP वाइड और 8MP अल्ट्रा वाइड। इसमें OIS सपोर्ट भी है।
Realme GT 7 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है – 50MP वाइड (IMX906), 50MP टेलीफोटो (2x ज़ूम), और 8MP अल्ट्रा वाइड। Realme GT 7 का कैमरा सेटअप ज़्यादा एडवांस है।
फ्रंट कैमरा दोनों में 32MP का है। लेकिन Realme में Sony IMX615 सेंसर है, जिससे सेल्फी और भी क्लियर आएंगी।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों फोन्स में 7000mAh की बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
बैटरी बैकअप और चार्जिंग टाइम दोनों ही फोन्स में शानदार हैं।
सॉफ्टवेयर और UI
iQOO Neo 10 में Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 मिलता है।
Realme GT 7 में Android 15 के साथ Realme UI 6 है। दोनों में तीन साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स
दोनों फोन्स में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4, NFC और In-display फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Realme GT 7 में ज्यादा AI फीचर्स हैं जैसे AI Writer, AI Smart Loop और Google Gemini सपोर्ट। वहीं iQOO में Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप और गेम स्पेशल फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
-
iQOO Neo 10 की कीमत ₹31,999 है।
-
Realme GT 7 की कीमत ₹39,998 है।
Realme GT 7 थोड़ा महंगा है लेकिन कुछ एडवांस फीचर्स के साथ आता है।
कौन सा फोन बेस्ट है?
अगर आपका बजट ₹32,000 के आसपास है और गेमिंग पसंद है, तो iQOO Neo 10 एक दमदार ऑप्शन है। शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और अच्छा कैमरा मिल रहा है।
अगर आप प्रीमियम कैमरा सेटअप, ज्यादा स्टोरेज, AI फीचर्स और हाई ब्राइटनेस स्क्रीन चाहते हैं, तो Realme GT 7 ज़्यादा बेहतर रहेगा – लेकिन आपको₹8,000 ज्यादा खर्च कर सकें।
दोनों फोन्स अपने-अपने सेगमेंट में बेस्ट हैं। आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है कि कौन सा आपके लिए सही रहेगा।
Features | iQOO Neo 10 | Realme GT 7 |
---|---|---|
कीमत | ₹31,999 | ₹39,998 |
रैम / स्टोरेज | 8GB / 128GB | 8GB / 256GB |
प्रोसेसर | Snapdragon 8s Gen 4 (3.2GHz) | Dimensity 9400e (3.4GHz) |
डिस्प्ले साइज | 6.78 इंच AMOLED, 144Hz | 6.78 इंच LTPO AMOLED, 120Hz |
डिस्प्ले ब्राइटनेस | 5500 निट्स (पीक) | 6000 निट्स (पीक) |
रिफ्रेश रेट | 144Hz | 120Hz |
रियर कैमरा सेटअप | 50MP + 8MP | 50MP (Main) + 50MP (Tele) + 8MP (UltraWide) |
OIS | हाँ | हाँ |
फ्रंट कैमरा | 32MP | 32MP (Sony IMX615) |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K @ 60fps | 4K @ 120fps |
बैटरी | 7000mAh (Silicon BlueVolt) | 7000mAh (Li-Po) |
चार्जिंग | 120W फास्ट चार्जिंग | 120W फास्ट चार्जिंग |
रिवर्स चार्जिंग | 7.5W | 7.5W |
फिंगरप्रिंट | इन-डिस्प्ले | इन-डिस्प्ले |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (Funtouch OS 15) | Android 15 (Realme UI 6) |
NFC | हाँ | हाँ |
स्पीकर | ड्यूल स्टीरियो | ड्यूल स्टीरियो |
एंटीटू स्कोर (v10) | 1,960,780 | 2,236,357 |
IP रेटिंग | IP65 | IP69 |
AI फीचर्स | AI Erase, Live Call Translation | Google Gemini, AI Writer |
अतिरिक्त फीचर्स | Q1 Supercomputing Chip, Game Sound Effects | SignalCatcher Chip, 360° Cooling |