Vivo T4 Ultra vs Realme P3 Pro 5G comparison
आज के समय में जब हर ब्रांड ज्यादा पावरफुल और कम कीमत वाला स्मार्टफोन देने की होड़ में है, ऐसे में Vivo T4 Ultra और Realme P3 Pro 5G दो ऐसे फोन हैं जो मिड-रेंज सेगमेंट में सबका ध्यान खींच रहे हैं। दोनों ही फोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा मिलते हैं। लेकिन इन दोनों में से कौन सा आपके लिए बेस्ट रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।
डिज़ाइन और लुक
Vivo T4 Ultra का डिज़ाइन प्रीमियम है। इसमें ग्लास बॉडी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन पतला है और इसका वजन लगभग 190 ग्राम है। दूसरी ओर, Realme P3 Pro 5G में भी AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन डिज़ाइन थोड़ा सिंपल रखा गया है। इसमें Glow in the Dark बैक पैनल मिलता है जो अंधेरे में चमकता है।
डिस्प्ले डिज़ाइन
Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच का AMOLED स्क्रीन मिलता है। रेजोलूशन है 1460 x 3200 पिक्सल। इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स है जो बहुत ही ब्राइट और क्लियर विज़ुअल देता है। वहीं Realme P3 Pro 5G में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजोलूशन थोड़ा कम है – 1272 x 2800 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
Vivo T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300 Plus चिपसेट दिया गया है। इसमें 3.25GHz की क्लॉक स्पीड मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Immortalis-G720 GPU है। यह फोन हाई एंड गेम्स और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है।
वहीं, Realme P3 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह भी ऑक्टा-कोर है लेकिन इसकी स्पीड 2.5GHz है। हल्के गेम्स और नॉर्मल यूज़ के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।
रैम और स्टोरेज
Vivo T4 Ultra में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज टाइप UFS 4.0 है जो बेहद तेज है। दूसरी ओर, Realme P3 Pro 5G में भी 8GB RAM है लेकिन स्टोरेज 128GB है और टाइप UFS 3.1 है।
कैमरा सेटअप
रियर कैमरा:
Vivo T4 Ultra में ट्रिपल कैमरा सेटअप है:
50MP मेन सेंसर (OIS)
50MP अल्ट्रा वाइड
50MP टेलीफोटो
इसमें 100x ज़ूम और स्मार्ट ऑरा लाइट जैसे फीचर्स भी हैं।
Realme P3 Pro 5G में डुअल कैमरा है:
50MP मेन सेंसर (Sony IMX890, OIS)
2MP डेप्थ सेंसर
Vivo T4 Ultra का कैमरा प्रो लेवल फोटोग्राफी के लिए बेहतर है।
फ्रंट कैमरा:
Vivo T4 Ultra में 50MP का फ्रंट कैमरा है जो 4K वीडियो शूट कर सकता है।
Realme P3 Pro 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा है जो 1080p वीडियो सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme P3 Pro 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग भी मिलती है। वहीं, Vivo T4 Ultra में 5500mAh की बैटरी दी गई है और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं।
सॉफ्टवेयर और UI
दोनों फोन Android v15 पर चलते हैं। Vivo में आपको Funtouch OS 15 मिलता है जबकि Realme में Realme UI 6.0। दोनों ही UI अब काफी कस्टमाइजेबल और स्मूद हो गए हैं।
कनेक्टिविटी और सेफ्टी
Vivo T4 Ultra और Realme P3 Pro 5G दोनों ही 5G सपोर्ट करते हैं।
Vivo में Bluetooth 5.4 और Realme में Bluetooth 5.2 मिलता है।
दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक और सारे ज़रूरी सेंसर हैं।
IP रेटिंग की बात करें तो Vivo T4 Ultra को IP69 रेटिंग मिली है जबकि Realme को IP68, IP69, और IP66 रेटिंग्स मिली हैं।
एक्स्ट्रा फीचर्स
Vivo T4 Ultra में LPDDR5X RAM, Rear Aura Light, 100x Zoom और 3D VC कूलिंग सिस्टम जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं।
Realme P3 Pro 5G में Glow Design, AI Snap Mode, Underwater Mode और Dolby Atmos स्पीकर मिलते हैं।
कीमत इन इंडिया
Vivo T4 Ultra की कीमत है ₹34,990
Realme P3 Pro 5G की कीमत है ₹21,699
अपनी राय
अगर आप एक हाई एंड कैमरा, गेमिंग परफॉर्मेंस और दमदार डिस्प्ले चाहते हैं तो Vivo T4 Ultra एक बेहतरीन चॉइस है। वहीं अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आपको बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के साथ अच्छी बैटरी चाहिए तो Realme P3 Pro 5G को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
आपको कौन सा पसंद आया? कमेंट में जरूर बताएं।
फीचर | Vivo T4 Ultra | Realme P3 Pro 5G |
---|---|---|
कीमत | ₹34,990 | ₹21,699 |
रैम | 8 जीबी | 8 जीबी |
स्टोरेज | 256 जीबी (UFS 4) | 128 जीबी (UFS 3.1) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9300 Plus | Snapdragon 7s Gen 3 |
सीपीयू स्पीड | 3.25 गीगाहर्ट्ज | 2.5 गीगाहर्ट्ज |
बैटरी | 5500mAh, 90W चार्जिंग | 6000mAh, 80W SUPERVOOC |
रिवर्स चार्जिंग | हाँ | हाँ |
डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच AMOLED | 6.83 इंच AMOLED |
रिफ्रेश रेट | 120Hz | 120Hz |
स्क्रीन ब्राइटनेस | 6000 निट्स (लोकल पीक) | 1500 निट्स (लोकल पीक) |
फ्रंट कैमरा | 50MP, 4K@60fps | 16MP, 1080p@30fps |
रियर कैमरा | 50MP + 50MP + 50MP | 50MP + 2MP |
OIS | हाँ (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) | हाँ |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 (Funtouch OS 15) | Android v15 (realme UI 6.0) |
फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले | इन-डिस्प्ले |
फेस अनलॉक | हाँ | हाँ |
5G सपोर्ट | हाँ (n1/n3/n5/n8/n28/n40/n77/n78) | हाँ (NSA+SA सभी बैंड) |
ब्लूटूथ | v5.4 | v5.2 |
वाईफाई | ड्यूल बैंड (2.4GHz/5GHz) | WiFi 6 सपोर्ट |
डस्ट/वॉटर रेजिस्टेंट | IP69 | IP68 & IP69 & IP66 |
स्पीकर | डुअल स्टीरियो | डुअल स्टीरियो + Dolby Atmos |
अन्य फीचर्स | 100x Zoom, Aura Light, Underwater Mode | AI Snap Mode, Glow in the Dark Design, Rainwater Touch |