iQOO Z10 Lite Upcoming Launch Mobile in India
iQOO Z10 Lite से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 18 जून को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इस फोन को बजट सेगमेंट में लाया जा रहा है। कीमत ₹12,990 रखी गई है। लेकिन इसके फीचर्स देखकर यूज़र्स हैरान हैं। खासकर 6000mAh की तगड़ी बैटरी और लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 सॉफ्टवेयर ने सभी का ध्यान खींचा है।
iQOO Z10 Lite Best Performance
iQOO Z10 Lite में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। यह बात कुछ यूज़र्स को निराश कर सकती है। लेकिन कंपनी का फोकस बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा पर ज़्यादा है। फोन में USB Type-C पोर्ट के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यानी आप इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
iQOO Z10 Lite Display Design
फोन की डिजाइन काफी सिंपल रखी गई है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे – टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन। स्क्रीन का साइज 6.74 इंच है, जो कि एक बड़ी डिस्प्ले है। LCD पैनल दिया गया है। रिज़ॉल्यूशन 720x1612 पिक्सल का है। यह थोड़ा कम माना जा सकता है लेकिन 120Hz का रिफ्रेश रेट गेमर्स को पसंद आएगा। ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है जिससे आउटडोर में स्क्रीन क्लियर दिखती है।
iQOO Z10 Lite Camera Setup
कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे डुअल कैमरा है। 50MP का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा है जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। दूसरा कैमरा 2MP का है जो डेप्थ सेंसिंग में मदद करेगा। फ्रंट में 8MP का वाइड एंगल कैमरा है। दोनों कैमरे 1080p @30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कैमरा ऐप में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, प्रो, डॉक्यूमेंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
iQOO Z10 Lite Chipset Performance
फोन में मीडियाटेक का Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। 2X Cortex-A76 और 6X Cortex-A55 कोर का कॉम्बिनेशन है जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। रैम 4GB है और इसमें 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है। इंटरनल स्टोरेज 128GB दी गई है और माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाई जा सकती है, लेकिन यह हाइब्रिड स्लॉट है।
iQOO Z10 Lite Oprating System
फोन में Android 15 का लेटेस्ट वर्जन मिलेगा। ऊपर से Funtouch OS 15 यूआई दी गई है जो क्लीन और सिंपल इंटरफेस देती है। फोन में कई प्री-लोडेड ऐप्स नहीं मिलते जिससे इंटरनल स्टोरेज ज़्यादा खाली रहती है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और फेस अनलॉक भी काम करता है।
iQOO Z10 Lite Battery charging
बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 6000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है। सामान्य इस्तेमाल में यह दो दिन तक आराम से टिक सकती है। चार्जिंग 15W फास्ट चार्जिंग से होती है। थोड़ा स्लो चार्जिंग मानी जा सकती है लेकिन बैटरी बैकअप ज़बरदस्त है। साथ में रिवर्स चार्जिंग भी है जो इस रेंज में कम ही देखने को मिलती है।
iQOO Z10 Lite Headphones
फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है, यह बात कीबोर्ड यूज़र्स यानी वायर वाले ईयरफोन पसंद करने वालों को खलेगी। लेकिन वायरलेस ऑडियो के लिए ब्लूटूथ A2DP, LE और aptX HD का सपोर्ट दिया गया है। Wi-Fi ड्यूल बैंड (2.4GHz और 5GHz) है। GPS में BeiDou, Galileo, QZSS, GLONASS जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।
iQOO Z10 Lite IP रेटिंग
फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। हल्की फुहार या धूल में भी फोन सुरक्षित रहेगा। इसमें कई ज़रूरी सेंसर जैसे एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, ई-कंपास और वाइब्रेशन मोटर भी मौजूद हैं।
iQOO Z10 Lite OTG Support
फोन में FM रेडियो दिया गया है जो कि अब बजट यूज़र्स के लिए ज़रूरी फीचर बनता जा रहा है। डॉक्युमेंट रीडर, USB Tethering और OTG सपोर्ट भी इसमें मौजूद है। फोन की स्क्रीन बॉडी रेशियो 91.9% है यानी बेज़ल काफी पतले हैं।
iQOO Z10 Lite Comparison
iQOO Z10 Lite की सीधी टक्कर Realme Narzo 80 Lite, Vivo T4x 5G और OPPO K13x 5G जैसे फोन्स से मानी जा रही है। लेकिन iQOO का ब्रांड और इसकी परफॉर्मेंस कई मामलों में इनसे आगे निकल सकती है।
iQOO Z10 Lite My Advise
₹12,990 की कीमत में यह फोन काफी अच्छे फीचर्स देता है। बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सिंपल डिज़ाइन इसे एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन बनाते हैं। हां, अगर आप वायर वाले हेडफोन इस्तेमाल करते हैं तो इसकी कमी महसूस हो सकती है। लेकिन बाकी सभी मामलों में यह फोन 2025 की एक स्मार्ट चॉइस बन सकता है।
iQOO Z10 Lite Launch Mobile in India
18 जून को लॉन्चिंग के साथ ही यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जो यूज़र्स बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं उनके लिए iQOO Z10 Lite एक दमदार ऑप्शन बन सकता है।
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
मॉडल | iQOO Z10 Lite 5G |
लॉन्च डेट | 18 जून 2025 (अपेक्षित) |
कीमत (अपेक्षित) | ₹12,990 |
रंग विकल्प | टाइटेनियम ब्लू, साइबर ग्रीन |
डिस्प्ले साइज | 6.74 इंच LCD |
रिज़ॉल्यूशन | 720 x 1612 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120 हर्ट्ज़ |
स्क्रीन ब्राइटनेस | 1000 निट्स |
चिपसेट | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 |
प्रोसेसर | 2.4GHz ऑक्टा कोर |
GPU | Mali-G57 MC2 |
रैम | 4GB + 4GB वर्चुअल रैम |
स्टोरेज | 128GB इंटरनल (1TB तक एक्सपेंडेबल) |
OS & UI | Android v15, Funtouch OS 15 |
रियर कैमरा | 50MP (OIS) + 2MP डुअल कैमरा |
कैमरा फ़ीचर्स | नाइट, पोर्ट्रेट, स्लो-मो, टाइमलैप्स, प्रो मोड, डाक्यूमेंट स्कैनर |
वीडियो रिकॉर्डिंग (रियर) | 1080p @30fps |
फ्रंट कैमरा | 8MP f/2.0 वाइड एंगल |
फ्रंट वीडियो रिकॉर्डिंग | 1080p @30fps |
बैटरी | 6000mAh लिथियम-आयन बैटरी |
फास्ट चार्जिंग | 15W चार्जिंग सपोर्ट |
रिवर्स चार्जिंग | हाँ |
फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड माउंटेड |
फेस अनलॉक | हाँ |
हेडफोन जैक | नहीं (3.5mm जैक नहीं है) |
यूएसबी टाइप | USB-C v2.0 |
नेटवर्क सपोर्ट | 4G, VoLTE, Wi-Fi (2.4GHz/5GHz), Bluetooth aptX HD |
सेंसर | एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, ई-कंपास |
IP रेटिंग | IP64 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट |
FM रेडियो | हाँ |
डॉक्युमेंट रीडर | हाँ |
डिवाइस टाइप | स्मार्टफोन (डुअल सिम - हाइब्रिड स्लॉट) |