OPPO K13x Launch Mobile in India
OPPO ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया बजट धमाका किया है। कंपनी ने अपना नया 5G स्मार्टफोन OPPO K13x लॉन्च कर दिया है। Flipkart पर इसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 रखी गई है। इतने कम दाम में कंपनी ने जो फीचर्स दिए हैं, वो इस फोन को सीधा Vivo T4x और Realme P3x जैसे फोन्स की सीधी टक्कर में खड़ा करते हैं।
OPPO K13x Main Features
OPPO K13x को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी, फास्ट डिस्प्ले और लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यानी एक बार चार्ज करके आप दो दिन तक आराम से चला सकते हैं।
OPPO K13x Display Design
फोन में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोलूशन 720 x 1604 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसका मतलब स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस स्मूद रहेगा। पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ ये दिखने में भी प्रीमियम लगता है। ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है।
OPPO K13x Chipset Performance
OPPO K13x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह प्रोसेसर इस रेंज में एक बेहतरीन विकल्प है। साथ में Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है जिससे ग्राफिक्स स्मूद रहते हैं।
OPPO K13x Oprating System
फोन Android v15 पर चलता है और इसके ऊपर ColorOS 15 यूआई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जैसे स्मार्ट साइड बार, डुअल व्यू विडियो और बेहतर बैकग्राउंड ऑप्टिमाइज़ेशन। कंपनी ने इसे तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है – 4GB, 6GB और 8GB। हर वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक मेमोरी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट है जो 4GB तक बढ़ाई जा सकती है।
OPPO K13x Camera Setup
कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। यह HDR, पोर्ट्रेट, नाइट मोड, पैनोरमा, टाइमलैप्स और स्लो मोशन जैसे कई मोड्स को सपोर्ट करता है। 1080p @ 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फ्रंट कैमरा 8MP का है और ये भी 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
OPPO K13x Battery charging
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है। 45W का फास्ट चार्जर बॉक्स में ही मिलता है जिससे यह फोन करीब एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। इतने कम दाम में इतनी बड़ी बैटरी बहुत कम फोनों में देखने को मिलती है।
OPPO K13x IP Rating
फोन की बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत है। यह IP65 सर्टिफाइड है यानी डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट है। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो काफी फास्ट काम करता है। साथ ही फेस अनलॉक का भी ऑप्शन है। फोन का वजन 194 ग्राम है और मोटाई 7.9mm है जिससे यह हाथ में भारी नहीं लगता।
OPPO K13x Network Connection
फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी अच्छे हैं। इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट है। साथ में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसमें GPS, Glonass, Galileo, Beidou जैसे सभी नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट है।
OPPO K13x Color Options
कलर ऑप्शन्स में यह दो रंगों में आता है – मिडनाइट वायलेट और सनसेट पीच। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, USB केबल, सिम इजेक्टर टूल, प्रोटेक्टिव केस और यूज़र मैनुअल भी मिलता है, OPPO K13x एक ऐसा फोन है जो 12 हज़ार से कम बजट में बहुत कुछ ऑफर करता है। 5G, बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और लेटेस्ट Android के साथ यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो सस्ता लेकिन दमदार फोन चाहते हैं।
Features | Details |
---|---|
मॉडल | OPPO K13x 5G |
कीमत (भारत में) | ₹11,999 से शुरू |
रिलीज डेट | 23 जून 2025 |
डिस्प्ले | 6.67 इंच LCD, 720x1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट |
स्क्रीन फीचर्स | पंच होल, 850-1000 निट ब्राइटनेस, 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4GHz) |
GPU | Mali-G57 MC2 |
रैम | 4GB फिजिकल + 4GB वर्चुअल रैम (LPDDR4X) |
स्टोरेज | 128GB (UFS 2.2) |
कार्ड स्लॉट | हां, 1TB तक एक्सपेंडेबल |
रियर कैमरा | 50MP (ƒ/1.8 वाइड एंगल) + 2MP डेप्थ सेंसर |
फ्रंट कैमरा | 8MP वाइड एंगल कैमरा |
वीडियो रिकॉर्डिंग | रियर: 1080p@60fps, फ्रंट: 1080p@30fps |
बैटरी | 6000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग |
फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड माउंटेड |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15, ColorOS 15 UI |
कनेक्टिविटी | 5G, 4G, VoLTE, WiFi 5G, Bluetooth 5.4, USB-C v2.0 |
हेडफोन जैक | हां, 3.5mm |
वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंट | IP65, Splash और Dust रेजिस्टेंस |
सेन्सर्स | प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, लाइट, E-कम्पास |
फेस अनलॉक | हां |
रंग विकल्प | मिडनाइट वायलेट, सनसेट पीच |
डिवाइस वजन और मोटाई | 194 ग्राम, 7.9mm |
बॉक्स सामग्री | हैंडसेट, चार्जर, USB केबल, केस, गाइड, सिम इजेक्टर टूल |