Vivo Y400 Pro 5G vs Oppo K13 Comparison
नमस्कार दोस्तों दो दमदार 5G स्मार्टफोन्स को लेकर बाजार में ज़बरदस्त हलचल दिखी। Vivo Y400 Pro 5G और Oppo K13 के फीचर्स का कम्पेरिजन तेजी से सोशल मीडिया और टेक प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है। दोनों ही फोन मिड-रेंज सेगमेंट के हैं लेकिन खासियतें बहुत अलग हैं।
Vivo Y400 Pro 5G की कीमत ₹24,999 है। दूसरी तरफ Oppo K13 सिर्फ ₹17,319 में मिल रहा है। यही वजह है कि यूज़र्स के मन में सवाल है कि इतना सस्ता होते हुए क्या Oppo K13 Vivo को टक्कर दे पाएगा?
डिज़ाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी स्क्रीन हल्के कर्व के साथ आती है जो प्रीमियम लुक देती है। Oppo K13 में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसका पीक ब्राइटनेस 1200nits है जो डेली यूज़ के लिए अच्छा है।
दोनों फोन में पंच होल कैमरा डिजाइन दिया गया है। लेकिन Vivo में 32MP का फ्रंट कैमरा है जबकि Oppo K13 में 16MP कैमरा दिया गया है। यह फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए बड़ा फर्क ला सकता है। रियर कैमरा दोनों में 50MP + 2MP का सेटअप है लेकिन Vivo में Sony IMX882 सेंसर दिया गया है, जिससे नाइट फोटोग्राफी बेहतर बनती है।
प्रोसेसर की बात करें तो Vivo Y400 Pro में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है। यह 2.5GHz की स्पीड पर काम करता है। Oppo K13 में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर है जिसकी स्पीड 2.3GHz है। AnTuTu स्कोर भी Vivo के पक्ष में है – 720000 के मुकाबले Oppo का स्कोर 711176 है।
बैटरी के मामले में Oppo K13 काफी भारी पड़ता है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जबकि Vivo में 5500mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो Vivo 90W की फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है, वहीं Oppo में 80W का सपोर्ट है।
दोनों में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है। लेकिन Oppo K13 UFS 3.1 स्टोरेज देता है जबकि Vivo में UFS 2.2 है। इसका मतलब Oppo में डेटा रीड और राइट स्पीड ज्यादा है।
Vivo का वजन 182 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.49mm है। Oppo K13 भारी है – 208 ग्राम और मोटाई 8.5mm। इस वजह से Vivo ज्यादा स्लिम और हल्का लगता है।
दोनों फोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल स्टीरियो स्पीकर और Android 15 मिलता है। UI में फर्क है – Vivo में Funtouch OS और Oppo में ColorOS दिया गया है।
AI फीचर्स की बात करें तो Vivo में AI Note Assist, Transcript Assist जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। जबकि Oppo K13 में AI Clarity Enhancer, Eraser, AI Summary जैसे एडवांस टूल्स दिए गए हैं।
IP65 रेटिंग, डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस दोनों में है। खास बात ये है कि दोनों में ही IR ब्लास्टर और USB-C सपोर्ट है। 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है।
अगर आप बैटरी और स्टोरेज स्पीड को अहमियत देते हैं तो Oppo K13 ज्यादा बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस में संतुलन चाहते हैं तो Vivo Y400 Pro 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
फीचर | Vivo Y400 Pro 5G | Oppo K13 |
---|---|---|
कीमत | ₹24,999 | ₹17,319 |
Specs Score | 79 / 100 | 78 / 100 |
Display Size | 6.77 इंच, AMOLED, 120Hz | 6.67 इंच, AMOLED, 120Hz |
Display Resolution | 1080 × 2392 px (~388 PPI) | 1080 × 2400 px (~395 PPI) |
Peak Brightness | 4500 nits | 1200 nits (excitation), 600 nits (default) |
Curved Display | Yes | No |
Processor | MediaTek Dimensity 7300, 4nm | Snapdragon 6 Gen 4, 4nm |
CPU | 2.5 GHz Octa-Core | 2.3 GHz Octa-Core |
RAM | 8GB + 8GB Virtual | 8GB + 8GB Virtual |
Storage | 128GB (UFS 2.2) | 128GB (UFS 3.1) |
AnTuTu Score (v10) | 720,000 | 711,176 |
Front Camera | 32MP Punch Hole, 4K Video | 16MP Punch Hole, 1080p Video |
Rear Camera Setup | 50MP (Sony IMX882) + 2MP | 50MP (OV50D40) + 2MP |
Battery Capacity | 5500 mAh | 7000 mAh |
Fast Charging | 90W | 80W |
Weight | 182g | 208g |
Thickness | 7.49mm | 8.5mm |
OS & UI | Android 15, Funtouch OS 15 | Android 15, ColorOS 15 |
5G Bands | 9 Bands incl. n1, n3, n5, n78 | Not Specified |
Fingerprint Sensor | In-Display | In-Display |
Face Unlock | Yes | Yes |
Audio | Dual Stereo, Surround Sound | Dual Stereo |
IP Rating | IP65 (Splash + Dust Resistant) | IP65 (Splash + Dust Resistant) |
IR Blaster | Yes | Yes |
AI Features | AI Note Assist, Transcript, Super Link | AI Clarity, Eraser, Summary, Writer |
Special Cooling | VC + Graphite (60cm² + 57cm²) | Not Specified |