Realme C73 Full Features & Specifications
Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C73 5G लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की दमदार बैटरी है जो पूरे दिन नहीं, बल्कि दो दिन तक आराम से चल सकती है। कंपनी ने इसे ₹11,499 की शुरुआती क़ीमत पर उतारा है और यह फ़्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Realme C73 Chipset Performance
Realme C73 उन यूज़र्स के लिए एक बड़ा तोहफ़ा है जो कम बजट में 5G सपोर्ट, लेटेस्ट Android 15, बड़ा डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz की स्पीड पर चलता है। इसका मतलब है कि यूज़र को ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग करने और वीडियो चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
Realme C73 Display Design
डिस्प्ले की बात करें तो Realme C73 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग स्मूद लगती है। साथ ही टच सैंपलिंग रेट 180Hz है, जो गेम खेलने वालों को अच्छा अनुभव देगा। स्क्रीन की ब्राइटनेस 625 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ़ दिखती है। इसमें पंच होल डिज़ाइन वाला डिस्प्ले है जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
Realme C73 Ram Storage
Realme C73 में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। यानी कुल मिलाकर 12GB तक RAM यूज़र को मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट है। इसका मतलब या तो दूसरा सिम या मेमोरी कार्ड ही एक समय पर यूज़ कर सकते हैं।
Realme C73 Camera Setup
कैमरा सेक्शन भी इस बजट में अच्छा रखा गया है। रियर में 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो फोटोग्राफी के शौकीनों को निराश नहीं करेगा। इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, प्रो मोड, स्लो मोशन, पैनोरमा और डुअल व्यू वीडियो जैसे कई फ़ीचर्स हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p @ 30fps तक की जा सकती है। फ्रंट में 8MP का कैमरा है जो स्क्रीन फ़्लैश के साथ आता है ताकि कम रोशनी में भी सेल्फी सही आए।
Realme C73 Oprating System
Realme C73 में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Realme UI 6 मिलता है। इसमें AI स्मार्ट लूप, AI क्लियर फेस, और Google Gemini जैसे कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। यह फ़ोन उन यूज़र्स के लिए भी अच्छा रहेगा जो नया Android वर्जन एक्सपीरियंस करना चाहते हैं।
Realme C73 Battery charging
फोन की बैटरी इसकी सबसे ज़्यादा चर्चित खासियत है। 6000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर है जिससे आप अपना दूसरा फ़ोन या ब्लूटूथ डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इस प्राइस सेगमेंट में यह एक बेहतरीन ऑफर है।
Realme C73 color Options
सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों मौजूद हैं। कनेक्टिविटी में 5G सपोर्ट है और इसके साथ WiFi 5GHz, Bluetooth 5.3, USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, यानी यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट भी है। यह फ़ोन Jade Green, Crystal Purple और Onyx Black रंगों में उपलब्ध है।
Realme C73 Weight
Realme C73 का वज़न 197 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.94mm है, जो इतनी बड़ी बैटरी वाले फ़ोन में काफ़ी स्लिम माना जा सकता है। बॉक्स में आपको फ़ोन के साथ USB-C केबल, 15W चार्जर, प्रोटेक्टिव केस, स्क्रीन प्रोटेक्टर और सिम इजेक्टर टूल भी मिलेगा।
Realme C73 Comparison
Realme ने इस फ़ोन को उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है जो ₹12,000 के अंदर एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा का अच्छा कॉम्बिनेशन हो। मार्केट में इसका मुकाबला Vivo T4x, Moto G45 और Poco M7 5G जैसे फ़ोनों से होगा। लेकिन Realme C73 की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इसे बाज़ार में एक मज़बूत विकल्प बनाते हैं।
Alcatel V3 Ultra में आपको एक बड़ा 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट
200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप प्रीमियम सेगमेंट में Honor 400 Pro फोन
Lava Shark 5G: कीमत मात्र 7,999 रुपए लॉन्च हुआ सस्ता और दमदार 5G स्मार्टफोन
Vivo T4x vs Realme P3 5G Comparison in Flagship Phone in India
इस प्राइस पर Realme C73 एक Low बजट 5G स्मार्टफोन कहा जा सकता है जो स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम यूज़र्स और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसकी बिक्री अब शुरू हो चुकी है और Flipkart पर ₹11,499 की क़ीमत में यह उपलब्ध है।
Features | details |
---|---|
कीमत (भारत में) | ₹11,499 (Flipkart पर) |
लॉन्च की तारीख | 2 जून 2025 |
मॉडल नंबर | RMX3945 |
सिम | ड्यूल सिम (नैनो + नैनो), हाइब्रिड स्लॉट |
रंग विकल्प | जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल, ओनिक्स ब्लैक |
बॉडी डायमेंशन | 165.7 x 76.22 x 7.94 मिमी |
वजन | 197 ग्राम |
डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच IPS LCD |
रिज़ॉल्यूशन | 720 x 1604 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
टच सैंपलिंग रेट | 180Hz |
ब्राइटनेस | 625 निट्स (पीक) |
पिक्सल डेंसिटी (PPI) | ~264 PPI |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 (2.4GHz, ऑक्टा-कोर) |
GPU | Mali-G57 MC2 |
रैम | 4GB + 8GB वर्चुअल रैम |
स्टोरेज | 64GB (UFS 2.2) |
मेमोरी कार्ड सपोर्ट | हाँ, 2TB तक (हाइब्रिड स्लॉट) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v15 (Realme UI 6) |
रियर कैमरा | 32MP वाइड एंगल (ƒ/1.8), LED फ्लैश |
रियर कैमरा फ़ीचर | नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो मोशन, डुअल-व्यू वीडियो आदि |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 1080p @ 30fps |
फ्रंट कैमरा | 8MP वाइड एंगल (ƒ/2.0), स्क्रीन फ्लैश |
फ्रंट वीडियो रिकॉर्डिंग | 1080p @ 30fps |
बैटरी | 6000mAh (BLPB47) |
फास्ट चार्जिंग | हाँ, 15W |
रिवर्स चार्जिंग | हाँ, 5W |
फिंगरप्रिंट सेंसर | साइड-माउंटेड |
अनलॉक फीचर | फेस अनलॉक भी उपलब्ध |
स्पीकर | सुपर लिनियर स्पीकर |
ऑडियो फीचर | Hi-Res ऑडियो, OReality साउंड |
हेडफोन जैक | 3.5mm उपलब्ध |
AI फीचर्स | AI स्मार्ट सिग्नल, Google Gemini, AI स्मार्ट लूप |
नेटवर्क सपोर्ट | 5G, 4G, VoLTE, WiFi (2.4GHz/5GHz), Bluetooth v5.3 |
USB | USB-C v2.0 (OTG सपोर्ट) |
जीपीएस | Beidou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS |
वाटर/डस्ट रेसिस्टेंट | IP64 रेटिंग (स्प्लैश/डस्ट रेसिस्टेंट) |
FM रेडियो | ❌ नहीं |
इनबॉक्स सामग्री | फोन, 15W चार्जर, केबल, कवर, सिम टूल, स्क्रीन प्रोटेक्टर |